पंचकूला: रिलायंस जिओ कंपनी ने निगम में करवाए 5 करोड़ 84 लाख
पंचकूला। नगर निगम महापौर कुलभूषण गोयल पिछले काफी समय से मोबाइल कंपनियों की तरफ खड़े करोड़ो निगम के बकाया की लड़ाई लड़ रहे थे। आखिर उनकी मेहनत के कारण नगर निगम को रिलायंस जिओ कंपनी से 5 करोड़ 84 लाख रुपये की राशि जमा करवाई। कम्पनी बकाया पैसा भी जल्दी जमा करवाने का आश्वासन दिया।
पिछले लंबे समय से मोबाइल कंपनियों से टॉवर एवं लाइंस के करोड़ों रुपये की रिकवरी के लिए नगर निगम मेयर बकाया पैसा जमा करवाने के लिए लड़ाई लड़ रहे थे। अधिकारियों की लापरवाही के कारण कंपनी के टावर्स से संबंधित कुछ फाईलों का रिकॉर्ड नगर निगम कार्यालय से गुम थी। बकाया ट्रैक्स नही जमा करवाने के कारण कई मोबाईल कम्पनियो को नोटिस जारी कर उनकी लाईने भी काट दी गई थी। जिसके कारण मोबाईल कम्पनियां कोर्ट में भी चली गई थी।
गौरतलब है कि आज तक किसी भी कंपनी मोबाइल कंपनी ने अब तक इतनी बड़ी नगर निगम के पास एक साथ जमा नहीं करवाई। महापौर ने रिलायंस कंपनी के प्रतिनिधियों को अन्य टॉवर एवं लाइंस की बकाया राशि भी जल्द जमा करवाने की अपील की।महापौर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कुछ कंपनियों को नोटिस दे रखे हैं, जिनकी समय सीमा समाप्त होने वाली है, उनके कनैक्शन काटने की प्रक्रिया शुरु कर दी जाए। कुलभूषण गोयल के कार्यभार संभालने के बाद पिछले एक वर्ष में लगभग 12 करोड़ रुपये मोबाईल कंपनियों से टावर्स और लीज लाईन की फीस के रूप में रिकवर किये गये थे और अब एक साथ 5.84 करोड़ रुपये की रिकवरी हुई है।
पंचकूला के मेयर कुलभूषण गोयल ने बताया कि शहर में एयरटैल, वोडाफोन, बीएसएनएल, एटीसी, इन्डस और जिओ कंपनी के कुल 318 टावर लगे हैं, लेकिन उक्त कंपनियों द्वारा वर्ष 2016 के बाद निर्धारित शुल्क का भुगतान नहीं किया गया था। अब रिलायंस जिओ द्वारा वर्ष 2016 के बाद से अब तक 19 टॉवरों की राशि जमा करवाए गए हैं। महापौर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिन कंपनियों की फाइलें गायब हैं, उन्हें तुरंत ढूंढा जाए। एपीओ ने बताया कि नगर निगम के पास जीओ कंपनी के टावर्स से संबंधित कुछ फाईलों का रिकॉर्ड नगर निगम कार्यालय में उपलब्ध नहीं है। इंडस कंपनी की 16 फाईल, एयरटेल की 13, वोडाफेोन की 18 फाईल, बीएसएनएल की 3 और एटीसी की 16 फाईलों से संबंधित रिकॉर्ड गायब है।