युवा मोर्चा सोनीपत ने भीमराव अम्बेडकर जयंती पर पुष्प अर्पित करके मतदाता जोड़ों अभियान शुरू किया
भाजपा नेता माईराम कौशिक, भाजपा युवा जिलाध्यक्ष योगेश जठेड़ी अभियान की शुरूआत करते हुए।
राई। भाजपा युवा मोर्चा सोनीपत द्वारा भीमराव अम्बेडकर जयंती पर पुष्प अर्पित करके नवमतदाता जोड़ों अभियान एवं कोरोना महामारी की तीसरी लहर से देश को सुरक्षित करने के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा लिये गए निर्णयों के लिए प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष योगेश जठेड़ी, भाजपा नेता माईराम कौशिक, युवा मोर्चा जिला महामंत्री सन्दीप कौशिक, प्रवीण दहिया, जिला उपाध्यक्ष नितिश बाटला ,आदि ने सदस्य जोड़े।
जिलाध्यक्ष योगेश जठेड़ी ने बताया कि बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर जयंती पर पुष्प अर्पित करके नवमतदाता जोड़ों अभियान की शुरुआत की। जिसमें लगभग 1100 मतदाताओं को सदस्यता प्रदान की गई। जिसमें भाजपा को मजबूती मिलेगी।
उन्होंने कहा कि कोरोना काल में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा लिये गए निर्णयों से ही देश में पहली बार युद्ध स्तर पर वेक्सिन बनी एवं वेक्सिनेशन हुआ। जिससे लोगों की इम्यूनिटी पावर बढ़ी। जिसके कारण देश में तीसरी लहर का असर कम रहा। युवा मोर्चा द्वारा प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त करने के लिए हस्ताक्षर अभियान चलाया गया है।