राष्ट्रीय

 गुजरात से मुंबई आए दो शेरों के जोड़े को संजय गांधी राष्ट्रीय उद्यान में छोड़ा जाएगाः सुधीर मुनगंटीवार

मुंबई, 05 दिसंबर। महाराष्ट्र के वन मंत्री सुधीर मुनगंटीवार ने कहा कि गुजरात से दो शेरों के जोड़े को मुंबई लाया गया है। इस के जोड़े को मंगलवार को संजय गांधी राष्ट्रीय उद्यान में छोड़ा जाएगा। इससे इस उद्यान में बंद पड़ी लॉयन सफारी फिर से शुरू हो जाएगी।

सुधीर मुनगंटीवार ने बताया कि शेरों का यह जोड़ा कुछ दिनों पहले गुजरात के सक्करबाग जूलॉजिकल म्यूजियम से मुंबई पहुंचा था। ये दोनों शेर दो-दो साल के हैं। कुछ समय मुंबई के माहौल से रूबरू होने का मिला। अब उन्हें मुंबई के पर्यावरण की आदत हो गई है, इसलिए इन दोनों को मंगलवार को संजय गांधी राष्ट्रीय उद्यान के आवास में छोड़ा जाएगा। दोनों शेरों की यह जोड़ी केवल दो साल की है, इसलिए आने वाले कई सालों तक पर्यटक लायन सफारी का आनंद ले सकते हैं और इन शेरों की अगली पीढ़ी भी संजय गांधी राष्ट्रीय उद्यान में पैदा होगी। इससे महाराष्ट्र में शेरों की संख्या बढऩे वाली है।

मुनगंटीवार ने बताया कि स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने इन शेरों को मुंबई लाने का सुझाव दिया था और शेरों के रखरखाव को वहन करने की जिम्मेदारी ली है। वनमंत्री ने इस नेक काम के लिए स्टेट बैंक आफ इंडिया को धन्यवाद दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker