बिहार

रेणु के पुत्र पदम प्रयाग राय वेणु बने जदयू प्रदेश उपाध्यक्ष

अररिया 04अक्टूबर। फारबिसगंज के पूर्व विधायक एवं विश्व प्रसिद्ध साहित्यकार फणीश्वरनाथ रेणु के ज्येष्ठ पुत्र पदम् पराग राय वेणु को जदयू के प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है।पदम पराग राय वेणु को उपाध्यक्ष बनाये जाने पर जदयू कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त किया है और इससे पार्टी और संगठन को मजबूती मिलने की बात कही।

पदम पराग राय वेणु 2010 के चुनाव में भाजपा और जदयू गठबंधन में लड़े गये चुनाव में भाजपा की ओर से उम्मीदवार बनाये गए थे और जीत दर्ज कर पांच साल तक फारबिसगंज क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किये थे।लेकिन 2015 के चुनाव में भाजपा की ओर से टिकट काटे जाने पर उन्होंने जदयू की सदस्यता तत्कालीन प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह और पार्टी प्रवक्ता संजय सिंह के सामने ग्रहण कर लिया और तब से पार्टी में बने हुए रहे।वे लगातार पार्टी के लिए काम करते रहे।

कहा जाता है कि पदम पराग राय वेणु का मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से उनका व्यक्तिगत सम्बन्ध है और 2010 के विधानसभा चुनाव में नीतीश कुमार के कहने पर ही भाजपा ने उन्हें अपना उम्मीदवार बनाया था।मुख्यमंत्री के रूप में नीतीश कुमार वेणु की मां और फणीश्वरनाथ रेणु की पत्नी के जीवित रहते सिमराहा औराही हिंगना गांव उनके आवास पर जाकर आशीर्वाद लिया था।

पदम पराग राय वेणु के प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत किये जाने पर जिलाध्यक्ष आशीष पटेल,उपाध्यक्ष रमेश सिंह,प्रवक्ता पवन मिश्रा,जदयू नेता अभिषेक सिंह,व्यवसायिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष आदर्श गोयल,नौशाद आलम,जिला परिषद अध्यक्ष आफताब अजीम आदि ने बधाई दी है और संगठन को मजबूती मिलने की बात कही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker