हरियाणा

उत्साह, उमंग और उल्लास से मनाया गया जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी का जन्म महोत्सव

जैन मंदिर से शोभायात्रा का शुभारंभ करते मुख्ययजमान।

गन्नौर।

जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी का जन्म महोत्सव को उत्साह, उमंग और उल्लास से मनाया गया। इस अवसर पर शहर में विशाल शोभायात्रा निकाली गई। शोभा इस अवसर पर भगवान महावीर के जयकारों की गूंज रही। जैन समुदाय के लोगों ने भगवान के दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। शोभा यात्रा जैन मंदिर से शुरू होकर रेलवे रोड, नगरपालिका रोड, देवीलाल चौक से होती हुई वापिस जैन मंदिर में आ कर संपन्न हुई।

शोभा यात्रा में भगवान महावीर की माता त्रिशला के 16 स्वप्न स्वरूपों की झांकियां आकर्षण का केंद्र रही। शहर के मुख्य बाजारों से होकर गुजरी शोभायात्रा का जगह-जगह पुष्पवर्षा के साथ स्वागत किया गया। इसके अलावा समाज के लोगों के अलावा विभिन्न समाज सेवी संस्थाओं ने यात्रा में शामिल लोगों के लिए जगह-जगह मीठे पानी की छब्बलें व भंडारे भी लगाए।

शोभा यात्रा के समापन पर जैन मंदिर में भगवान महावीर का जलाभिषेक किया गया। मुख्य यजमान अमित जैन व उनकी धर्मपत्नी मनूजा जैन ने सर्वप्रथम जलाभिषेक किया। इसके बाद जैन समुदाय के सभी लोगों ने भी भगवान महावीर का जलाभिषेक किया। इस मौके पर सुशील जैन, अमित जैन,सनथ जैन, आनंद जैन, डा. श्याम जैन, अनिल जैन, सुरेंद्र जैन, पदम जैन, राजकुमार अग्रवाल, संदीप सिंघल, शेखरचंद जैन, संदीप जैन, बिजेंद्र जैन सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker