गन्नौर- सोनीपत सड़क मार्ग का निर्माण कार्य धीमी गति से चलने पर जताया रोष
सड़क निर्माण कार्य धीमी गति से चलने पर रोष व्यक्त पूर्व जिला पार्षद संजय बड़वासनियां करते हुए।
गन्नौर। गन्नौर से सोनीपत वाया कामी सड़क मार्ग का निर्माण कार्य धीमी गति से चलने का आरोप लगाते हुए लोगों ने पूर्व जिला पार्षद संजय बडवासनी के नेतृत्व में रोष व्यक्त किया। प्रदर्शन कर रहे संजय बड़वासनिया ने कहा कि पहले ही लोगों को टूटे हुए रोड के कारण परेशानी हो रही है। अब सड़क का निर्माण कार्य शुरू किया तो धीमी गति से किया जा रहा है। उन्होंने संबधित विभाग के अधिकारियों से मांग की निर्माण कार्य के दौरान ध्यान रखा जाए कि निर्माण कार्य भी चलता रहे और वाहन चालकों को भी परेशानी न हो। संजय ने कहा कि सड़क का निर्माण करने के लिए कई जगह तो पहले से बनी हुई सड़क को भी उखाड़ दिया है। जिससे सड़क की कंकरीट फैलने से दुपहिया वाहन चालकों के लिए और ज्यादा परेशानी हो गई है। इसके अलावा जहां मिट्टी डाली गई है। वहां पर पानी का छिड़काव भी नही किया जा रहा। जिसे कदम – कमद पर उठती धूंल के कारण दुपहिया वाहन चालक भी परेशान रहते है। ग्रामीण सुरेन्द्र, सतबीर ने बताया कि सड़क का निर्माण कार्य तेज गति से करवाया जाए। उन्होंने प्रशासन से जल्द से जल्द कार्य शुरू करने की मांग की ताकि आमजन को तकलीफ ना हो।