शिक्षक के निधन पर वैश्य महासभा ने जताया शोक
सहरसा,24 नवंबर। सराही निवासी मध्य विद्यालय पस्तवार अंचल महिषी के सहायक शिक्षक शान्ति कुमार दास का हृदय गति रुक जाने के कारण निधन हो गया। उनके निधन पर शोक व्यक्त कर राष्ट्रीय वैश्य महासभा के जिला युवा अध्यक्ष डॉ शशांक सुमन विक्की ने कहा कि शांति कुमार दास एक प्रतिष्ठित शिक्षक व बहुत अच्छे और नेकदिल इंसान थे। इनके निधन से व्यक्तिगत रूप से मर्माहत हूं।इसकी भरपाई निकट भविष्य में संभव नहीं है।वह शिक्षक के अलावे एक सामाजिक व्यक्ति भी थे। वे लोगों के सुख दुख में हमेशा बढ़-चढ़कर भाग लेते थे। विद्यार्थियों मे काफी लोकप्रिय थे।इस दुख की घड़ी में उनके परिजन के प्रति अपनी शोक संवेदना प्रकट करता हूं। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें।
शोक व्यक्त करने वालों में पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष श्यामसुंदर साह,संरक्षक हरिहर गुप्ता,वैश्य महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष चंदन बागची,शिवशंकर विक्रांत,प्रमंडल अध्यक्ष नरेश जयसवाल,जिला अध्यक्ष नरेश साह, प्रधान महासचिव मनोज कुमार चौधरी,बजरंग गुप्ता, बालमुकुंद गुप्ता आदि ने शोक संवेदनस व्यक्त कर श्रद्धांजलि दी।