उत्तर प्रदेश

सफाई के साथ ही आप सपनों के भारत का करते हैं निर्माण : एके शर्मा

– नगरीय निकाय निदेशालय सभागार में अधिकारियों की हुई कार्यशाला

लखनऊ, 07 सितम्बर। अर्बन सेंटर सिर्फ रहने की जगह नहीं है, यह सपनों का की जगह है। गांव में पढ़ने वाला लड़का हमेशा शहर जाया करता था। आज भी जाते हैं। इसका कारण है कि शहर आकर्षण का केन्द्र है। शहर में अपने सपनों को पूरा करने का केन्द्र है। यदि यह सपनों का केन्द्र ही नहीं रहेगा तो फिर यहां के लिए आकर्षित कौन होगा। हमें इसी सपनों के केन्द्र को बनाने के लिए सतत प्रयास करना है। जब आप लखनऊ या गाजियाबाद की सड़क या नाली को साफ करते हैं, तो वह सिर्फ सड़क साफ नहीं करते हैं। आप किसी के सपनों के भारत का निर्माण करते हैं।

ये बातें नगर विकास व ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने कही। वे गोमती नगर विस्तार स्थित नगरीय निकाय निदेशालय का सभागार में आयोजित पंचायतों के अधिशासी अधिकारियों की एक दिवसीय कार्यशाला में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि यदि कोई मुम्बई, लखनऊ आया और यहां वही गंदगी दिखी तो फिर वह तुरंत सोचेगा यहां तो हमारे गांव वाली ही गंदगी है तो फिर उसका सपना ही टूट जाएगा।

उन्होंने कहा कि यदि आप साफ सफाई कर रहे हैं तो यह आप छोटा काम नहीं कर रहे। आप सपनों के भारत का निर्माण कर रहे होते हैं। हमारे गांव के भाई-बहनों के सपनों को साकार कर रहे होते हैं। उन्होंने कहा कि हमें अपने सपनों के बारे में सोचना होगा। जब किसी भी देश-प्रदेश का चेहरा बस स्टेशन, एयरपोर्ट होता है। अर्बन इलाका हमेशा चेहरा होता है। जब कोई बाहर का आता है तो इन्हीं अर्बन इलाको के आधार पर उस प्रदेश के बारे में सोच बनाता है। इस चेहरे को हमें सुंदर बनाना चाहिए। जब हम यहां नाली की सफाई करते हैं तो नाली ही नहीं, हम प्रदेश के चेहरे की सफाई करते हैं।

नगर विकास मंत्री ने कहा कि बाहर के लोगों को आकर्षित करने के लिए हमें पहले अपने शहरों को सजाना होगा। इन्वेस्टमेंट के लिए भी जरूरी है कि हम शहरों को स्वच्छ रखें। आज हर ग्राम पंचायत नगर पंचायत बनना चाहती है। इसके पीछे नगर की विकास व्यवस्थाएं उन्हें आकर्षित करते हैं। हमारी सरकार में अच्छे अधिकारियों को खोज कर नगर निगमों में लगाया है। इसी का परिणाम है कि आज नगरों का विकास हो रहा है। इस अवसर पर नगर निकाय के प्रमुख सचिव सहित तमाम अधिकारी मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker