उत्तर प्रदेश

प्रधानमंत्री की प्रेरणा से अमृत महोत्सव बना राष्ट्र का उत्सव : योगी

– होमगार्ड्स तिरंगा यात्रा कार्यक्रम में बोले मुख्यमंत्री

लखनऊ, 14 अगस्त। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री की प्रेरणा से पूरे देश आजादी का महोत्सव मनाया जा रहा है। यह उत्सव एक राष्ट्र उत्सव बन गया है। मुख्यमंत्री रविवार को यहां अपने सरकारी पांच कालिदास मार्ग पर होमगार्ड तिरंगा यात्रा के समापन मौके पर बोलते हुए कहा कि आजादी महोत्सव के साथ हर व्यक्ति को जोड़ने की प्रेरणा प्रधानमंत्री मोदी से मिली है।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि होमगार्ड के जवान ब्लॉक स्तर से शुरू होकर यहां वृहद स्तर पर अपनी यात्रा लेकर पहुंचे हैं। हमारी आज जो भी अस्मिता है, वह देश की वजह से है। हम खुशहाल हैं तो इसलिए कि हम स्वतंत्र हैं।

दुनिया की सबसे बड़ी महामारी में देश ने मिलकर लड़ाई लड़ी। स्वास्थ्यकर्मियों प्रशासन के हर तबके ने मिलकर लड़ाई लड़ी। परिणामस्वरूप हम आज सुरक्षा की गारंटी दे रहे हैं और आजादी का महोत्सव मना रहे हैं। आजादी महोत्सव को लेकर उत्तर प्रदेश की ओर सबकी निगाहें थीं। यहां पुलिस का जवान हो या वरिष्ठ अधिकारी, हर एक व्यक्ति इस अभियान के साथ स्वतः स्फूर्त भाव से जुड़ रहा है। समाज का हर तबका इससे जुड़ रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज का दिन विभाजन विभीषिका के रूप में प्रदेश में मनाया जा रहा है। सभी 75 जिलों में उस विभीषिका को स्मरण करते हुए मौन यात्रा निकाली जा रही है। कल उल्लासपूर्ण रूप से आजादी का अमृत वर्ष मनाया जाएगा। प्रधानमंत्री ने 25 वर्ष की कार्ययोजना अमृत काल का लक्ष्य हमारे सामने रखा है। हम अगले 25 वर्ष में कहां होंगे, यह हमारे ऊपर दायित्व है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने हर स्तर पर आपका साथ दिया। कोई भेदभाव नहीं किया। दो वर्ष पहले मैं होमगार्ड के रैतिक परेड में शामिल हुआ। होमगार्डों के भत्ते में वृद्धि की गई। होमगार्ड का जवान आज अगर दुर्घटना का शिकार हो जाये तो उसके लिए पांच लाख बीमा कवर दिया जा रहा है। अब तक 800 से अधिक परिवारों को ये लाभ भी दिया गया है। होमगार्ड्स के जवानों की उपयोगिता हमको पता है। हमने उनकी सेवा का उपयोग किया। गृह विभाग और होमगार्ड विभाग साथ-साथ मिलकर कार्य कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम की आप सबको शुभकामनाएं। मेरा देश मेरे व्यक्तिगत, पारिवारिक, सामाजिक जीवन से भी महत्वपूर्ण है, इस भाव से कार्य करें। अगले 25 वर्ष में हमारा प्रयास हो कि हमारा भारत दुनिया मे एक सशक्त छवि के साथ उभरेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker