होडल से पूर्व विधायक उदय भान को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं 4 कार्यकारी अध्यक्ष बनाये जाने पर मेयर निखिल मदान ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का जताया आभार

नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा प्रदेश कांग्रेस के सर्वमान्य नेता, उनकी अगुवाई में पार्टी लड़ेगी चुनाव : मेयर निखिल मदान।

जल्द ही संगठन का होगा विस्तार,भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व में भाजपा जजपा गठबंधन सरकार के खिलाफ  सड़क पर उतरेगी कांग्रेस : निखिल मदान।

सोनीपत :बुधवार को अखिल  भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा हरियाणा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और चार कार्यकारी अध्यक्षों के नाम की घोषणा कर दी गयी। होडल विधानसभा से पूर्व विधायक उदय भान  को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गयी वहीँ  उनके साथ भिवानी से सांसद रही श्रुति चौधरी, नारायण गढ़  से पूर्व विधायक  राम किशन गुर्जर,सोहना से जितेंद्र भारद्वाज और पानीपत से सुरेश गुप्ता को कार्यकारी अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गयी। मेयर निखिल मदान ने शीर्ष नेतृत्व द्वारा की गयी नियुक्तियों पर कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गाँधी, प्रियंका गाँधी  और राहुल गाँधी  का आभार जताया।

मेयर निखिल मदान ने बताया की नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा हरियाणा कांग्रेस के सर्वमान्य नेता है और उनकी अगुवाई में पार्टी आने वाले सभी चुनावों में मजबूती से लड़ेगी और मजबूत विपक्ष का दायित्व निभाते हुए भाजपा जजपा सरकार की पोल खोलेगी। मेयर निखिल  मदान ने कहा की आज प्रदेश का हर वर्ग नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा एवं कांग्रेस पार्टी के साथ है।

जल्द ही जमीनी स्तर पर संगठन में नियुक्तियां की जाएंगी जिसमे सभी मेहनती कार्यकर्ताओ को जिम्मेदारी दी जाएगी। आज प्रदेश का युवा वर्ग राजयसभा सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा के साथ है जो भाजपा सरकार की नींव हिलाने का काम करेगा। मेयर निखिल  मदान ने कहा की पूर्व विधायक उदय भान एक अनुभवी नेता है इसलिए उनके प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभालने से पार्टी को निश्चित तौर पर फायदा मिलेगा। वो अध्यक्ष सहित सभी कार्यकारी अध्यक्षों को सफल कार्यकाल की बधाई देते है।Attachments area

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker