हरियाणा

केजरीवाल हिसार से शुरू करेंगे मेक इंडिया नंबर वन अभियान: गुप्ता

सात सितंबर को तिरंगे के नीचे होंगे हरियाणा के युवा

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी करेंगे हरियाणा दौरा

आदमपुर को परिवारवाद और मित्रवाद से मुक्ति दिलाएगी आप

चंडीगढ़, 5 सितंबर। आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी एवं राज्यसभा सांसद सुशील गुप्ता ने कहा है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान सात सितंबर को हिसार से मेक इंडिया नंबर वन अभियान की शुरुआत कर रहे हैं। इसके तहत तिरंगे के नीचे देश और प्रदेश को नंबर वन बनाने के लिए एक अभियान की शुरुआत की जाएगी।

सुशील गुप्ता ने सोमवार को चंडीगढ़ में पत्रकारों से बातचीत में बताया कि इस अभियान में प्रदेश के कोने-कोने से युवा पहुंचेंगे। उनके साथ संवाद किया जाएगा। इसके बाद पूरे देश में मेक इंडिया नंबर वन को लेकर मुहिम चलेगी और पहुंचेगी।

गुप्ता ने कहा कि एक तरफ दिल्ली मॉडल है जहां स्कूल अच्छे हैं, अस्पताल अच्छे है, महिलाओं का सम्मान है। युवाओं को रोजगार है। वहीं दूसरी तरफ आज हरियाणा भ्रष्टाचार में नंबर वन है। आज हरियाणा बेरोजगारी व अपराध में नंबर वन है। इन सब समस्याओं को खत्म करने के लिए हरियाणा को नंबर वन बनाने के लिए दिल्ली के लोकप्रिय मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल मेक इंडिया नंबर वन की शुरुआत करेंगे।

उन्होंने कहा कि पहले हरियाणा में परिवारवाद था, अब मित्रवाद है। पहले एक ही परिवार को आगे बढ़ाने की बात की जाती थी। एक ही परिवार का घर भरने की बात होती थी। अब अपने मित्रों को आगे बढ़ाने की बात की जा रही है। उन्होंने कहा कि आदमपुर से आठ सितंबर को परिवारवाद और मित्रवाद को खत्म करने की शुरुआत आम आदमी पार्टी करेगी। तिरंगे के नीचे पूरे प्रदेश से आई जनता राष्ट्रवाद की आवाज को बुलंद करने का काम करेगी।

उन्होंने कहा आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल देश को नंबर वन बनाने का प्रण लिया है। इस मौके पर आम आदमी पार्टी नॉर्थ जोन संयोजक चित्रा सरवारा, नॉर्थ जोन सचिव योगेश्वर शर्मा और वरिष्ठ नेता सरदार मक्खन सिंह लबाना मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker